गुमला, मार्च 31 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड में मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बेमौसम की इस बारिश और वज्रपात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जिससे कई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। प्रखंड के पहाड़ केसा गांव निवासी अजमेर मीरदहा की जर्सी गाय की वज्रपात से मौत हो गई। पंचायत के मुखिया सुशील उरांव ने बताया कि गाय घर के बाहर चर रही थी। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। अजमेर गाय को घर लाने के दौरान तेज बारिश के कारण उसे रास्ते में छोड़कर छतरी लेने घर चला गया। इसी बीच तेज ठनका के साथ वज्रपात हुआ और मौके पर ही गाय की मौत हो गई,जबकि अजमेर बाल-बाल बच गया। वहीं डाडकेसा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय सारू देवी, उसकी 14 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी और 12 वर्षीय गौरी कुमारी गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.