रुडकी, मई 4 -- रुड़की, संवाददाता। बीती रात आए तेज तूफान और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई तो कई जगह इंसुलेटर पंचर हो गए। इससे शहरी क्षेत्रों में जहां 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 घंटे बिजली गुल रही। रविवार रात करीब 11 बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जो देखते ही देखते तूफान में बदल गईं। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। तूफान के दौरान कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जबकि कहीं टहनियां टूटकर लाइनों पर आ गिरीं। इससे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा बारिश के चलते खंभों पर लगे इंसुलेटर भी पंचर हो गए। इससे आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...