रायपुर, नवम्बर 18 -- Chhattisgarh Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह तूफान 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, जिससे छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल अगले 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, रात का तापमान गिरने से राज्य के कई जिलों में ठंड का असर बढ़ गया है। इस बीच तूफान अकवान ने अपना मार्ग बदल लिया है। अब इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। तूफान के प्रभाव से पश्चिमी बंगाल में भी जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में भार...