कानपुर, मई 4 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरी पाकिस्तान से आए विक्षोभ ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का मौसम सुहावना कर दिया है। 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 09 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। एक समय ऐसा आया कि घना अंधेरा छा गया। गरज चमक की आवाज आती रही। कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। इस दौरान तूफानी गति से हवाएं चलती रहीं। सुबह का वक्त होने के कारण स्कूली बच्चों को जरूर परेशानी उठानी पड़ी। अभिभावकों ने किसी तरह बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाया। लेकिन 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक चलीं इन हवाओं के कारण पॉकेट क्लाउड तेजी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.