तूफानी हवाएं और भारी बारिश, बिजली भी गिरेगी; हिमाचल प्रदेश में IMD का अलर्ट
शिमला, सितम्बर 25 -- Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के बाद पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अब राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 से 28 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है। तीन दिनों के दौरान भारी बारिश को लेकर भी अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इस दिन शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 सितंबर को मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है। इस दिन हमीरपुर, चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.