भदोही, मई 30 -- भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में शुक्रवार भोर करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ हुई तूफानी बारिश ने नगर निकायों की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोपीगंज नगर स्थित कोतवाली परिसर में पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों और वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह नगर में बने फ्लाईओवर से दिनभर पानी झरने की तरह गिरता रहा, जिससे जीटी रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से मीरगंज के कई मोहल्ले हुए पानी-पानीजलभराव की समस्याएँ नगर के फूलबाग स्थित डोनिव पब्लिक स्कूल परिसर में भी पानी भर गया। नाली व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिसर में जलभराव से स...