नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों ने उत्तर भारत का मौसम एकदम बदलकर रख दिया है। जहां मार्च के महीने में गर्मी का प्रकोप नजर आने लगा था, अप्रैल में एकबार फिर बारिश की वजह से गर्मी छूमंतर हो गई है। वहीं बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल को भी उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में कल जोरदार बारिश हुई और आज भी तेज हवाएं चल रही हैं।दिल्ली का मौसम बता दें कि 7 अप्रैल को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अपनी चोटी पर पहुंच सकता है। इसलिए अभी तीन दिन बारिश से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिल्ली की बात करें तो 8 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। 6 अप्रैल को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.