नई दिल्ली, जुलाई 23 -- IND vs ZIM Who won player of the match award in first t20i: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। गुरुवार, 23 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए। 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की मदद से इसे 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 19 गेंदों में 50 रन की पारी चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 263 से अधिक की स्ट्राइक रेट से खे...