अमरावती, नवम्बर 2 -- आंध्र प्रदेश में तूफानी चक्रवात मुरासु और खतरनाक होता जा रहा है। हवा की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। वहीं, घने-काले बादल लगातार आसमान में छाए हुए हैं। इसके मुताबिक मुरासु तूफान आंध्र प्रदेश में सोमवार रात 11.30 से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच लैंड कर सकता है। भारी बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए, तमिलनाडु के चेनई और तिरुवल्लुर के जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। इस बीच, आईएमडी ने खराब मौसम की चेतावनी दी है। साथ ही तेलंगाना के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।इंडिगो की ट्रैवेल एडवाइजरी वहीं, इंडिगो ने सोमवार को एक ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की। इसकी वजह विशाखापत्तनम में खराब मौसम के चलते उड़ान में दिक्कत रही। एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को जमीन ...