अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- जागेश्वर धाम में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मुकाबले में तूफानी क्लब शौकियाथल ने आरतोला को तीन विकेट से हराया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने किया। यहां हरीश प्रसाद, हंसा दत्त भट्ट, दयाल पांडे, विजय कुमार, हरिमोहन भट्ट, खष्टी भट्ट, हिमांशु प्रसाद, पुष्कर राम, चंदन राणा, सुनील नाथ, कमल राणा, कृष्णानंद भट्ट, राजेश नाथ, केडी भट्ट, पूर्व प्रधान भगवान भट्ट, केसर सिंह, तारा पांडे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...