पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के गुलड़िया भिंडारा गांव में तूदाबंदी न होने से आहत किसान ने लेखपाल के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। लेखपाल ने किसी तरह किसान से पेट्रोल की बोतल और माचिस को छीना। न्यूरिया पुलिस और अमरिया एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसान को समझाया। अपने साथ तहसील ले गए। न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया भिंडारा निवासी किसान राजेश वर्मा ने बताया कि उसने जमीन की तूदाबंदी कराने के लिए करीब डेढ़ साल पहले एसडीएम अमरिया के न्यायालय में वाद दायर किया था। पिछले साल मार्च में कच्ची तूदाबंदी भी तहसील प्रशासन ने करा दी थी। इसके बाद पक्की तूदाबंदी के लिए लगातार तारीख दी जा रही थीं। तहसील प्रशासन ने निस्तारण नहीं कराया। आरोप है कि उसके खेत के करीब ही कुछ प्रभावशाली लोग प्लाटिंग कर रहे हैं। आरोप है कि प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.