नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के लिए शाहरुख खान का गाना 'तुझ में रब दिखता है' गाकर उन्हें थैंक्स कहा। फ्लाईदुबई की फ्लाइट पर हुए हमले के बाद बेंडा ने यह हिंदी गाना खास तौर पर सीखा और रिकॉर्ड किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह थैंक यू कहने का अपना छोटा सा तरीका है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा और लोगों ने उनकी हिंदी और इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि यह गाना मूल रूप से रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। यह शाहरुख खान की 2008 की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का है। बेंडा ने गाना कैप्टन मच्छार और दुनिया भर के भारतीयों के नाम किया। कई यूजर्स ने लिखा कि इस मौके के लिए गाना बिल्कुल सही चुना गया। एक यूजर ने कहा कि प्यार और सम्मान जताने ...