पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम नकटिया निवासी ख्यालीराम ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके खेत पर गांव के विकास,हरीशंकर और संदीप ने तूंदे लगा दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष बृजवीर सिंह ने बताया कि घायल युवक का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...