पीलीभीत, फरवरी 9 -- थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भमौरा निवासी बृजनंदन ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि राजस्व प्रशासन ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम भिलईया खेड़ा में स्थित उसकी जमीन पर पक्की तूदाबंदी करवाई थी। 15 जनवरी को थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर नौगवा निवासी जगदीश, हीरालाल, दीन दयाल, वीरेंद्र पुत्रगण रामचरन ने उसकी तूदाबंदी उखाड़ दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.