तुष्टिकरण वाली सरकारों को नकार रही जनता, राहुल गांधी में कुंठा और हताशा बढ़ रही है: सीएम धामी
देहरादून, अगस्त 22 -- हरिद्वार। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी की कुंठा और हताशा लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामंतवादी सोच से राहुल गांधी अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। वह चाहते हैं कि देश की संसद और देश उनके हिसाब से चले। यह बातें उन्होंने हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सप्तसरोवर मार्ग स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने ब्रह्मलीन भूरि वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जो लोग देश की सत्ता पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे, आज उनके हिसाब से कुछ नहीं हो रहा है। साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.