रामपुर, मई 10 -- शनिवार को उत्सव पैलेस में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें कई सत्र आयोजित किए गए। जिसमें पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अब तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो चुका है। 2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जीत के संकल्प के साथ दोपहर बाद भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः काल रात्रि विश्राम में रुके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शाखा एवं योग कार्यक्रम के साथ हुई। शाखा में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया, वहीं योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण पर बल दिया गया। इस दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और संवैधानिक पंथनिरपेक...