रुद्रपुर, दिसम्बर 16 -- खटीमा, संवाददाता। तुषार हत्याकांड को लेकर खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मंगलवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक कापड़ी सबसे पहले मृतक तुषार के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उनकी पीड़ा साझा की। इसके बाद वह घायल अभय के घर पहुंचे। अभय और उनके परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, घायल सलमान के पिता से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद विधायक कापड़ी परिजनों के साथ खटीमा कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.