तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में छोड़ी अपनी छाप, हैट्रिक लेकर मुंबई के लिए रचा इतिहास
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- रणजी ट्रॉफी के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम की शुरुआत इस टूर्नामेंट के नए सीजन में शानदार रही है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले तो 429 रन बनाए और फिर मेहमान टीम चंडीगढ़ के होश तुषार देशपांडे ने उड़ा दिए। 37 रन पर ही 7 विकेट चंडीगढ़ ने खो दिए, जिसमें तुषार देशपांडे का कहर देखने को मिला, जिन्होंने एक शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। वे मुंबई के छठे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक ली है। तुषार देशपांडे ने इस मैच में अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम को सातवें ओवर में पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने अपने कातिलाना गेंदबाजी जारी रखी और 11वें ओवर में तो उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन गेंदों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.