तुषार को मिली एलएलएम की उपाधि
बांदा, अगस्त 31 -- बांदा। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), दिल्ली के 13वें दीक्षांत समारोह में कालू कुआं निवासी अधिवक्ता दिनेश दीक्षित के पुत्र तुषार दीक्षित को एलएलएम की उपाधि प्रदान की गई। समारोह में 30 अगस्त 2026 को उन्हें यह डिग्री मिली। उन्होंने सत्र 2025 में एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था। इससे पहले उन्होंने विधि की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में तुषार आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लीगल एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.