नई दिल्ली, अगस्त 14 -- सितंबर के महीने में शुक्र अपनी ही राशि तुला में गोचर करने वाले हैं। बीते 1 अगस्त से शुक्र कन्या राशि में हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार 2 सितंबर के दिन दोपहर में लगभग 1 बजकर 51 मिनट पर शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इस बदलाव का लाभ कुल 7 राशियों को मिलने वाला है। ऐसे में इन राशियों को 2 सितंबर से लेकर 6 नवंबर तक सुख-शांति नसीब होगी। इसी के साथ नौकरी और बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। इसके अलावा रिश्तों के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर नजर आएगी। जानें आखिर शुक्र राशि परिवर्तन का लाभ किन 7 राशियों को किस तरह से मिलने वाला है?शुक्र गोचर से 66 दिन लाभ पाएंगी ये 7 राशियांमेष राशि शुक्र जैसे ही तुला राशि में जाएंगे तो इसका पॉजिटिव असर मेष राशि वालों की जिंदगी पर देखने को मिलेगा। रिश्ते और नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर ...