नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Shukra Gochar 2026: सितंबर की शुरुआत ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी खास है। 2 सितंबर 2026 को शुक्र ने तुला राशि में प्रवेश किया है। तुला शुक्र की अपनी राशि है, इसलिए यहां शुक्र को मजबूत स्थिति प्राप्त होती है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, धन, सुख-सुविधा, कला, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र का स्वराशि में आना कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि तुला राशि में शुक्र के आने से मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। इस योग को पंचमहापुरुष राजयोगों में शामिल किया गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब शुक्र अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होकर केंद्र भाव में स्थित होता है तो मालव्य योग बनता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के सुख-सुविधाओं, आर्थिक स्थिति, व्यक्तित्व, र...