नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- इस महीने सूर्य शुक्र की तुला राशि में जा रहे हैं। आने वाली 17 तारीख को सूर्य इस राशि में प्रवेश करेंगे, इस राशि में पहले से ही बुध बैठे हैं, बध के बैठे होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो बहत अच्छा माना जाता है, लेकिन त्रिग्रही योग भी बन रहा है, क्योंकि शुक्र भी इसी राशि में है। आपको बता दें कि कहा जाता है कि सूर्य तुला राशि में नीच होता है। सूर्य के लिए यह नीच की राशि है, इस राशि में सूर्य अच्छे नहीं माने जाते हैं, कहा जाता है कि सूर्य जब तुला राशि में हो इस राशि में शुक्र भी आए तो नीचभंग राजयोग बनता है। अगर शुक्र अस्त ना हो तो सूर्य अच्छा फल देता है, इसलिए नीचभंग राजयोग लाभ देता है। 17 अक्टूबर को बुध और सूर्य दोनों एक ही राशि में होगें, जिससे कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे। कन्या राशि पर इन दोनों ग्रहों की युत...