नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Libra Horoscope today: दिन का मूड आगे बढ़ने वाला है। अटके कामों में रास्ता खुलता दिख सकता है। खासकर वे काम जिनमें किसी अधिकारी, सीनियर या संस्थान की भूमिका हो, उनमें बातचीत आसान रहेगी। मन में यात्रा, सीख, नए अनुभव या किसी जरूरी सलाह की तरफ झुकाव बढ़ेगा। यही झुकाव आपको सही दिशा दे सकता है। घर से बाहर के काम, दस्तावेज, आवेदन, मीटिंग या करियर से जुड़ी चर्चा में आत्मविश्वास बना रहेगा। दोपहर बाद थोड़ी मानसिक भागदौड़ बढ़ सकती है। इसलिए एक समय में एक ही काम लेना बेहतर रहेगा। करियर क्षेत्र में सूर्य, बुध और गुरु का असर आपको गंभीरता और पहचान दोनों दे रहा है। साथ ही चंद्रमा का प्रभाव दृष्टि को व्यावहारिक बना रहा है, इसलिए केवल सपने नहीं, ठोस कदम भी उठेंगे। बच्चों की तरफ से सामान्य संतोष मिल सकता है।तुला लव राशिफल रिश्तों में ग...