नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Libra Horoscope Today 4 July 2026, तुला राशिफल: मन का रुख हल्का और उत्साहित रहेगा। दिन में रचनात्मकता भी रहेगी और काम की समझ भी। किसी अपने से अच्छी खबर मिल सकती है, खासकर बच्चों, पढ़ाई या किसी निजी योजना से जुड़ी बात में संतोष मिलेगा। जो लोग लंबे समय से किसी शौक, कंटेंट, डिजाइन, लेखन या प्रस्तुति पर सोच रहे थे, वे उसे आगे बढ़ा सकते हैं। फिर भी पूरी तस्वीर देखकर चलना जरूरी रहेगा, क्योंकि उत्साह में लिया गया फैसला बाद में बोझ लग सकता है। कामकाज में आपका अंदाज संतुलित रहेगा और लोग आपकी समझदारी को नोटिस करेंगे। करियर वाले क्षेत्र में बुध के वक्री होने और गुरु, शुक्र के सक्रिय होने से कुछ पुराने मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं, लेकिन यही बात सुधार का मौका भी देगी। किसी सीनियर से बातचीत में विनम्रता रखें। घर और बाहर के बीच समय...