नई दिल्ली, जनवरी 7 -- 2026 में तुला राशि वाले मेंटली फिट रहेंगे। इस राशिके लोगों को सूर्य का गोचर लाभ देने वाला साबित होगा। आपको प्रमोशन मिल सकती है और सूर्य के प्रभाव से इनकम बढ़ने के भी चांस दिख रहे हैं। जनवरी और फरवरी में संतान को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। सूर्य गोचर के कारण आप रिस्क कम से कम लें। समाज में आपका सम्मान होता है, लेकिन इस महीने में आपको अपनी इमेज को लेकर खास तौर पर सतर्क रहना होगा।जनवरी में सूर्य गोचर का क्या रहेगा असर तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्यारहवें भावमें विराजमान हैं, अब सूर्य के मकर राशि में जानें से आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। तुला राशि वालों के लिए फिजिकल सुख-सुविधाओं के रास्ते खुलेंगे। आपके लिए नई प्रोपर्टी या वाहन को लाने का रास्ता खुलेगा। आपके मेडिकल खर्चे इस समय बढ़ सकते हैं, खासकर माता की ...