जहानाबाद, अगस्त 25 -- तुलसीदास जयंती पर बाल विद्या मंदिर में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जहानाबाद, निज संवाददाता। महान संत, समाज सुधारक एवं भारतीय साहित्य के अमर कवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर बाल विद्या मंदिर की दोनों शाखाओं में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विनोबा भावे विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ तुलसी सप्ताहकार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर विद्यालय परिसर में निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत से जोड़ना तथा महान संतों और साहित्यकारों के आदर्शों से प्रेरित...