देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के जस्टिन इरोम ने 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। आरवी प्रितेशभाई खुंट ने 95 प्रतिशत के साथ दूसरा और सान्वी जैन ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। अन्य मेधावी छात्रों में कबीर खटोलिया 93 प्रतिशत, सिमाया जैन 92.60 प्रतिशत, स्रीयासी साहू ने 92 प्रतिशत, प्रियांशु अग्रवाल ने 92 प्रतिशत, अश्मीत सिंह सलूजा ने 91.60 प्रतिशत, जैस्मिन अरोड़ा ने 90.80 प्रतिशत और वेदांश अग्रवाल ने 90 प्रतिशत शामिल रहे। तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन और हेडमास्टर रमन कौशल ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- ओलंपस हाई स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10 में शानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.