प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को तुलसी सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि अयोध्या कैंट से मुंबई एलटीटी को जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट सवा घंटे, जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस एक घंटे 23 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे 3 मिनट,अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल 33 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 50 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...