तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मथुरा, जून 12 -- श्री मां काली महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विवाह उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह के दर्शन किए। उत्सव के दौरान तुलसी माता का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जबकि शालिग्राम भगवान को दूल्हे के रूप में सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और पारंपरिक विवाह रस्मों के बीच पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य आयोजक नीलम सोलंकी के नेतृत्व में महिला मंडल की सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.