मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- हलिया। क्षेत्र के हथेड़ा गांव में शनिवार की शाम एक व्यवसायी के आवास पर संत तुलसीदास महाराज ने यथार्थ गीता पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि गीता का नियमित पाठ जीवन की बाधाओं को दूर करता है और सत मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संत ने गुरु के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सच्चे गुरु के मार्गदर्शन से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। इस दौरान ओम्, राम और शिव नाम के जाप का भी महत्व बताया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.