तुलसी भवन में रवींद्रनाथ ठाकुर और सुमित्रानंदन पंत को किया याद
जमशेदपुर, मई 12 -- सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की ओर से मासिक 'काव्य कलश' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ख्यातिलब्ध साहित्यकार रवींद्रनाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की, जबकि संचालन वसंत जमशेदपुरी ने और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सरस्वती वंदना माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया। इसके बाद दोनों साहित्यकारों के साहित्यिक जीवन परिचय नीता सागर चौधरी एवं कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने प्रस्तुत किए। 'काव्य कलश' कार्यक्रम में नगर के 42 कलमकारों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। यह भी पढ़ें- मातृदिवस पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन कव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.