जमशेदपुर, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नारी शक्ति जमशेदपुर की ओर से बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में महिला सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संचालन मुंबई के कलाकार गौरव कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे। बन्ना गुप्ता ने महिलाओं को देवी का स्वरूप बताते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समाज को उनका सम्मान करना चाहिए और उन्हें हर संभव सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जयश्री कर्मकार ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। ब्रह्मकुमारी संजू बहन ने महिलाओं से आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आगे आने का आह्वान किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.