प्रयागराज, फरवरी 24 -- शहर के बहादुरगंज की एक महिला से साइबर अपराधियों ने तुलसी पीठ वृंदावन के नाम पर बार कोड भेजकर 1.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। करीब पांच महीने बाद ठगी की जानकारी होने पर महिला ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। बहादुरगंज निवासी संजय मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, व्हाट्सएप पर तुलसी महाराज हेड आफिस मां तुलसी पीठ श्रीधाम वृंदानवन के नाम से एक बार कोड आया। इसमें पूजा पाठ के नाम पर पैसे मांगा गया था। प्रियंका पूर्व में आश्रम में जा चुकी है, इसलिए विश्वास कर आठ व 13 सितंबर 2025 को 70 हजार रुपये और 90 हजार रुपये भेज दिया। लेकिन कुछ महीने बाद जब प्रियंका ने आश्रम से संपर्क किया, तो पता चला कि वहां से कोई स्कैनर नहीं भेजा गया और न ही किसी तरह के पैसे मांगी गई थी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.