तुलसी निकेतन सोसाइटी में जलभराव का खतरा
गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा स्थित तुलसी निकेतन सोसाइटी का मुख्य नाला और आंतरिक नालियां गंदगी से भरी हुई है। इस कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे लोगों को मानसून में जलभराव का डर सता रहा है। तुलसी निकेतन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव बलवंत रावत ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था न होने के कारण 40 और 15 हॉर्स पावर के पंप लगाए गए हैं, लेकिन वे अक्सर खराब रहते हैं। पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। उन्होंने जीडीए से तत्काल सफाई, पंपों की मरम्मत और पुलियों के पुनर्निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.