चित्रकूट, जून 20 -- राजापुर, संवाददाता। लगातार 63 घंटे ठप रहने के बाद शनिवार को सुबह तुलसी नगरी के साथ ही आसपास के कुछ इलाके में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। आपूर्ति बहाल होने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिन से लोग बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। उमसभरी गर्मी में लोगों की हालत खराब हो रही थी। हालांकि आपूर्ति बहाल होने के बाद कहीं लो वोल्टेज तो कहीं पर फॉल्ट की वजह से बिजली का आना-जाना बना रहा। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, मचा हाहाकारआंधी-बारिश का प्रभाव बीते 17 जून को अपरान्ह करीब दो बजे जोरदार आंधी-बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन के 22 खंभे तार समेत गिर गए थे। जिससे कस्बा समेत इलाके करीब 150 गांवों की बत्ती गुल हो गई थी। एलटी लाइनों के भी करीब सौ खंभे आंधी के दौरान टूट...