चित्रकूट, अप्रैल 8 -- राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में- भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग हिंदू युवा वाहिनी ने उठाई है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि सार्वजनिक स्थान का चयन कर उसमें सनातन धर्म के प्रमुख अवतारों में से एक भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक सुनील मिश्रा की अगुवाई में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। अवगत कराया कि राजापुर धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां विभिन्न देवी-देवताओं के साथ-साथ प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमाएं स्थापित हैं। यह कस्बे की आस्था और परंपरा का प्रतीक हैं। फिर भी भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभाव लोगों को खटकता है। भगवान परशुराम सनातन धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.