चित्रकूट, अगस्त 11 -- मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र स्थित यूपी-एमपी बार्डर पर पिकनिक स्पॉट बन चुके तुलसी जलप्रपात में दोस्तों के साथ नहा रहा युवक अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश कर रही है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक मप्र का रहने वाला है। मंगलवार को दोपहर बाद मप्र के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के किटहा निवासी 25 वर्षीय सुनील कोटार्य अपने कुछ दोस्तों के साथ तुलसी जलप्रपात घूमने आया था। तुलसी जलप्रपात यूपी-एमपी बार्डर पर है। यह सभी दोस्त एमपी के मझगवां थाना क्षेत्र की सीमा की तरफ तुलसी जलप्रपात में नहाने को उतरे। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से सुनील कुंड के गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। सूचना पर मारकुंडी व एमपी की म...