वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य एवं प्रभु श्रीराम के आदर्श-पथ पर चलने वाली विभूतियों को रामायण रिसर्च काउंसिल 'रामायणी सम्मान' प्रदान करेगी। यह सम्मान समारोह गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर 18 अगस्त को बीएचयू में आयोजित किया जाएगा। सम्मान के लिए नामांकन प्रक्रिया 9 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है जो 23 जुलाई तक चलेगी। आवेदन फॉर्म रामायण रिसर्च काउंसिल की अधिकारिक वेबसाइट ramayanresearchcouncil.com पर उपलब्ध है। रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. देवदत्त शर्मा ने बताया कि नामांकन ईमेल, गूगल फॉर्म तथा निर्धारित ऑफलाइन माध्यमों से स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त नामांकनों का प्रारंभिक निरीक्षण एवं पात्रता परीक्षण 24 से 29 जुलाई तक किया जाएगा। योग्य नामांकनों का विस्तृत मूल्यांकन चयन...