तुलसी जयंती पर पेश किया राम के अयोध्या लौटने का प्रसंग
पटना, अगस्त 21 -- जेडी वीमेंस कॉलेज में तुलसी जयंती समारोह में छात्राओं ने राम के वनवास से अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक के प्रसंग का ऐसा भावपूर्ण मंचन किया कि पूरा सभागार राममय हो उठा। मंच पर एक ओर 14 वर्षों के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी थी तो दूसरी ओर लंबे वियोग के बाद अपनों से मिलन की करुणा। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। राज्य में कला, संस्कृति, ड्रामा और नाट्य के विकास के लिए संगीत विवि की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। सरकार का प्रयास है कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का सेंटर पटना में स्थापित हो। कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विवि की प्रतिनिधि कुलानुशासक प्रो. कृति ने विवि की उपलब्धि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.