मुंगेर, अगस्त 20 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर स्थित पारामाउण्ट एकेडमी में बुधवार को विद्यालय निदेशक मंडल के नेतृत्व में तुलसी जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सह संस्थापक महेश कुमार सिंह,पारामाउण्ट लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा,स्कूल मैनेजर कुमारी अनुराधा,वरिष्ठ सदस्य परिमल किशोर झा एवं पूर्व अध्यक्ष एन.के. सिंह ने संयुक्त रूप से किया। छात्रा ऐंजल और आकाशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजन,भाषण,नृत्य-नाटिका एवं निबंध के माध्यम से तुलसीदास के जीवन,साहित्य और दर्शन को प्रस्तुत किया। वाणी मिश्रा एवं साथियों ने गणेश वंदना, दिव्या एवं साथियों ने रामायण की चौपाई तथा सिदरा एवं साथियों ने नगरी हो अयोध्या सी प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur N...