अररिया, दिसम्बर 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। आगामी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने को लेकर मंगलवार को स्थानीय गंगा सरस्वती शिशु मंदिर के वंदना सभा में बुधवार को भव्य तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बहनों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी माता का पूजन किया गया तथा सभी ने श्रद्धाभाव से तुलसी की परिक्रमा की। इस अवसर पर आचार्य एवं शिक्षकों द्वारा भारतीय संस्कृति में तुलसी पूजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि तुलसी को भारतीय सनातन परंपरा में पवित्र एवं पूजनीय माना गया है। जिस घर में तुलसी का वास होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा एवं शुद्ध वातावरण बना रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह ने तुलसी पौधे के औषधीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.