नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप और घर की रक्षक माना जाता है। तुलसी का पौधा ना केवल पवित्र है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। लेकिन कई बार अच्छी देखभाल के बावजूद तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगता है या उसके पत्ते झड़ने लगते हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह केवल पौधे की समस्या नहीं, बल्कि घर में आने वाली परेशानियों का अशुभ संकेत हो सकता है। तुलसी के सूखने से जुड़े संकेतों को समझकर समय रहते बचाव किया जा सकता है।तुलसी सूखना क्यों माना जाता है अशुभ संकेत? तुलसी का पौधा बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है। यदि तुलसी अचानक सूखने लगे, तो यह बुध ग्रह के कमजोर या पीड़ित होने का संकेत हो सकता है। बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, शिक्षा और संचार का कारक है। जब यह प्रभावित होता है, तो तुलसी का पौधा ...