कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर। टेकुआटार डीह टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथावाचक उपेंद्र दास महराज ने श्रीराम कथा के दौरान माता तुलसी के जन्म, धार्मिक महत्व तथा उनके पूजन से मिलने वाले पुण्य फलों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता तुलसी हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पूज्यनीय मानी जाती हैं तथा उनके बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है। तुलसी का नियमित पूजन एवं सेवन जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। मंदिर परिसर भक्ति गीतों, भजनों और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान ज्ञान गिरी, अमरनाथ मद्धेशिया, महंथ गुप्ता, शुकदेव कान्दू, सोनू गुप्ता, अमित कुमार, श्याम कुमार, राजन, अमित गुप्ता, संतु, अशोक गुप्ता, इ...