प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था वंदना चाइल्ड केयर की ओर से गुरुवार को मिंटो रोड स्थित कार्यालय में तुलसी दिवस मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष वंदना पांडेय ने केंद्र के छात्र-छात्राओं को तुलसी के औषधीय महत्व की जानकारी दी। छात्र वेद शर्मा को राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों को उपहार और गर्म कपड़े भेंट किए। पदाधिकारियों की ओर से केक काटकर क्रिसमस की खुशियां साझा की गयी। संयोजन नीलू शर्मा, शालिनी और खुशी ने किया। उपाध्यक्ष कल्पना गुप्ता, कोषाध्यक्ष ममता महारानी, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, सुधा श्रीवास्तव, भावना गौर, फातिमा अली मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.