नई दिल्ली, अगस्त 8 -- हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इसलिए भक्त श्रद्धा से तुलसी की माला धारण करते हैं। अधिकतर लोग इसे गले में पहनते हैं, लेकिन कई बार यह सवाल उठता है कि क्या इसे कलाई में भी पहना जा सकता है। परंपरा और शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, तुलसी माला को गले में ही धारण करना उचित माना गया है।तुलसी माला का आध्यात्मिक महत्व तुलसी की माला साधारण आभूषण नहीं है। यह पवित्र वस्तु है, जो भक्त को भगवान के समीप रहने की याद दिलाती है। कई वैष्णव परंपराओं में दीक्षा के बाद ही तुलसी माला दी जाती है। इसे धारण करने वाला व्यक्ति सरल और सात्विक जीवन जीने का प्रयास करता है। माला शरीर के निकट रहने से भक्ति भाव बना रहता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस...