नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। इसे विष्णु प्रिया कहा जाता है, इसलिए भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और जिस घर में यह पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। ठीक इसी तरह तुलसी की कंठी माला भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इसे धारण करने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा और दोषों से रक्षा मिलती है। हालांकि, इसे पहनने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में। यह भी पढ़ें- Ekadashi Kab hai: 26 या 27 अप्रैल मोहिनी एकादशी किस दिन?तुलसी की माला पहनने के नियम मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के मुताब...