नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में इस वक्त आप देख रहे हैं कि तुलसी शांतिनिकेतन से कहीं चली गई है। तुलसी की गैर-मौजूदगी से हर कोई परेशान हो रहा है। उन्हें तुलसी के रूम से एक संदिग्ध चिट्ठी भी मिली है जिससे लोगों की टेंशन और बढ़ रही है। इधर नोयोना भी परेशान है कि कहीं शादी से पहले उसका सच सामने ना आ जाए। नोयोना मिहिर से कहती है कि तुलसी वापस आ जाएगी। क्या वो लोग शादी कर सकते हैं?नोयोना की बात सुनकर चिढ़ा मिहिर नोयोना की बात सुनकर मिहिर चिढ़ जाता है। वो नोयोना को साफ-साफ कह देता है कि जब तक तुलसी नहीं आ जाती है, वो शादी नहीं करेगा। इसके बाद नोयोना भी कहती है कि हां ठीक है जब तक तुलसी नहीं आएगी वो शादी नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- सीरियल में क्यों तीन बार दिखाए जाते थे शॉकिंग डाय...