तुलसी का पौधा बांट परिषद ने टीएनबी कॉलेज में शिक्षकों का किया सम्मान
भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) ने टीएनबी कॉलेज में शिक्षक दिवस अनोखे रूप से मनाया। शनिवार को परिषद की कॉलेज इकाई ने शिक्षकों को तुलसी का पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी। कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर तुलसी का पौधा भेंट करना शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रकृति संरक्षण की भावना का प्रतीक है। इस मौके पर मृणाल शेखर, सोहम, शुभम, दिव्यम, कुणाल सिंह, नवीन यादव और मिलन शुक्ला सहित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Motihari News: शिक्षक दिवस के अवसर पर एनएसयूआई ने कॉलेज में किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- Bagpat News: शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.