प्रयागराज, जून 15 -- तुलसी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री का तीन ट्रॉली बैग चोरी हो गया। बैग में गहने और कीमती सामान था। प्रतापगढ़ निवासी अभिषेक मिश्रा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई में रहते हैं। ट्रेन संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस के बी-3 कोच से वह परिवार के साथ मुम्बई जा रहे थे। तड़के करीब 3:15 बजे जब ट्रेन मानिकपुर स्टेशन पहुंची तो उनकी नींद खुली। सीट के नीचे रखे तीनों ट्रॉली बैग गायब थे। बैग में सोने की दो अंगूठी, पायल और 10 हजार रुपये थे। घटना स्थल के आधार पर प्रयागराज जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...