रायबरेली, मार्च 11 -- गोंडा, संवाददाता। नवरात्रि और अयोध्या में आयोजित होने वाले रामनवमी मेले मे जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज अभी से जुटा है। तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन करने वालों की भीड़ बढ़ेगी। अयोध्या में दर्शन करने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु जाएंगे। दोनों मेलों में बढ़ने वाली भीड़ को विभाग चुनौती के रूप में मान रहा है। इस पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है । नवरात्रि को लेकर रोडवेज प्रबंधन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रबंधकों ने मीटिंग में निर्देश जारी किया था कि अधिकतर गाड़ियों को तुलसीपुर से अयोध्या के लिए संचालित किया जाए। रोडवेज की बसें गोंडा होकर जाएंगी। जिससे दोनों तरफ के श्रद्धालुओं को बस में सवार होने में काफी आसानी हो जाएगी। यही नहीं बहराइच और रुपपईडीहा के अलावा बलरामपुर के तरफ से आने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.